प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज। हाईकोर्ट पानी की टंकी के सामने स्थित जर्जर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की जगह पर नए आरओबी को बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। दो लेन के नए आरओबी के निर्माण के लिए सेतु निगम के प्रस्ताव पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए राज्यपाल ने 51.50 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति देते हुए शुक्रवार को पहली किस्त के रूप में 11.58 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सेतु निगम ने इस प्रस्ताव को मई 2025 में शासन को भेजा था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जर्जर आरओबी करीब 60 वर्ष पुराना है। डेढ़ वर्ष पहले ब्रिज पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। अब जबकि पहली किस्त जारी हो गई है तो विभाग ने एक महीने में जर्जर आरओबी को ध्वस्त करने की योजना बनाई है। इसे ध्वस्त करने में पांच से छह महीने का वक्त लग जाएगा ...