मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। आवारा कुत्तों और पशुओं को पकड़ने का अभियान नगर निगम पूरे महानगर में चला रहा है। बुधवार को नगर निगम के कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाया गया। इस दौरान 51 कुत्ते पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजे गए। सभी की नसबंदी की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कुत्तों से परेशान लोग निगम के कंट्रोल में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...