दरभंगा, जनवरी 21 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय पुलिस लाइन स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर 51वें मंगलवार के मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन प्रसाद समिति के कार्यकर्ताओं ने किया। इसमें एक हजार से अधिक लोगों के बीच पूरी, सब्जी और खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रसाद समिति के अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र बबलू, धीरज चौधरी, श्याम झा, पप्पू सिंह, कन्हैया मिश्रा, बीरेंद्र झा, अमरनाथ झा, अमलेश झा, निर्मल ठाकुर, दीपू, शिवेश मिश्रा, श्याम किशोर झा, देवकृष्ण झा कोमल, ललन झा, अभिषेक सिंह, मुन्ना झा, ईना चौधरी सक्रिय थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...