नई दिल्ली, फरवरी 27 -- जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी वैभव ग्लोबल के शेयर गुरुवार को 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 222.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने गुरुवार को 52 हफ्ते का अपना नया लो बनाया है। वैभव ग्लोबल के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 50 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का इस स्मॉलकैप कंपनी पर बड़ा दांव है। केडिया के पास कंपनी के 33 लाख से ज्यादा शेयर हैं। 50% से अधिक लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयरस्मॉलकैप कंपनी वैभव ग्लोबल (Vaibhav Global) के शेयर 27 फरवरी 2024 को 452.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 फरवरी 2025 को 222.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर एक साल में 50 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले 6 महीने में वैभव ग्लोबल के शेयरों में 34 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। वही...