अलीगढ़, मई 30 -- 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा फोटो.... अलीगढ़, संवाददाता। मॅहानगर के आईटीआई रोड पर शुक्रवार को 31 मई से 6 जून तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। बैंड-बाजों के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व डॉ हर्षा चौधरी ने किया। जिसमें 501 महिलाओं ने कलश उठाए। कलश यात्रा शहर के बाजारों से होते हुए वापस कथा स्थल तक पहुंची। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीराम कथा आयोजित कराई जा रही है। शनिवार से कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। साध्वी विदुषी श्यामा भारती द्वारा कथा सुनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.