अयोध्या, फरवरी 19 -- रुदौली। नगर के समाजसेवी संतोष कुमार आर्य ने गुरुवार को एक भव्य धार्मिक दुर्दुरिया का आयोजन मोहल्ला शिवपुरम् (पूरे काजी) में किया गया। इस मौके पर 501 मातृ शक्तियां सम्मिलित हुईं। महिलाओं ने 'दुरदरिया माता की कथा को विस्तार से कहते हुए पूर्ण श्रद्धा के पूजा अर्चना कर परिवार एवं लोक कल्याण की मंगल प्रार्थना की। आयोजन में एक साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की सहभागिता से भक्ति और परंपरा का संगम रुदौली नगर के शिव पुरम में दृष्टिगत हुआ। इस भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम से संपूर्ण स्थल माता के जयकारों और मांगलिक गीतों से गुंजायमान रहा। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले संतोष कुमार आर्य ने सपरिवार विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने नए घर में प्रवेश किया। इस अव...