नई दिल्ली, मार्च 30 -- बीएसई लिमिटेड (BSE Limited) ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि बोर्ड ने बोनस शेयर देने की अनुमति दे दी है। बीएसई लिमिटेड की तरफ से इस बार योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग सिर्फ एनएसई में है।1 शेयर पर मिलेंगे 2 शेयर फ्री शेयर बाजारों को 30 मार्च को दी जानकारी में बीएसई लिमिटेड ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। एनएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने 2022 में भी बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 1 शेयर पर 2 शेयर ही बोनस के तौर पर बांटे थे। डिविडेंड की बात करें तो कंपनी ने 2024 में एक शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.