कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज, बेनाझाबर में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक प्रादेशिक आयुक्त कानपुर एवं चित्रकूट मंडल आरसी शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग नवयुवकों के लिए एक स्वयंसेवी, गैर सरकारी शैक्षणिक कार्यक्रम है जो सामाजिक भेदभावों से परे प्रत्येक व्यक्ति को समाजसेवा के समान अवसर प्रदान करता है। जिला स्काउट मास्टर संजय कुमार तिवारी ने आख्या पेश की। शिविर में लगभग 500 से अधिक कब, बुलबुल, स्काउट्स एवं गाइड्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और शपथ ली। यहां अनीता अवस्थी, मीना द्विवेदी, आकाश बाजपेयी व प्रीति तिवारी, प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्या मंजूबाला श्रीवास्तव, नीतू मेहरोत्रा, सभाशंकर द्विवेदी और यश त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन...