अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमानगेट पर महज पांच सौ रुपए के लिए हमलावर ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने बीते दिनों आरोपी से रुपए उधार लिए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तुर्कमानगेट निवासी सनी ने बीते दिनों मोहल्ले के ही रवि से पांच सौ रुपए उधार लिए थे। गुरुवार को सनी घर के दरवाजे पर खड़ा था। आरोप है कि तभी आरोपी रवि आ गया और रुपयों की मांग कर दी। सनी ने मां के घर आने पर रुपए देने की बात कही। तभी आरोपी रवि ने सनी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...