देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ मंगलवार सुबह पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 489 बाहरी किरायेदारों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 43 मकान मालिकों के 83 पुलिस एक्ट में कुल 4.30 लाख रुपये चालान किए गए। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...