कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत पर टैरिफ का चाबुक चलाने की तैयारी में हैं। इस बार प्रस्तावित टैरिफ की मार मामूली नहीं, बल्कि सीधे 500 प्रतिशत तक बताई जा रही है। यह खबर सामने आते ही भारतीय निर्यात जगत में खलबली मच गई है। पहले से ही 50 फीसदी तक के टैरिफ के बोझ तले दबे निर्यातक जैसे-तैसे कारोबार की गाड़ी आगे बढ़ा रहे हैं, ऐसे में अगर 500 फीसदी टैरिफ लागू हुआ तो भारत-अमेरिका के बीच निर्यात-आयात का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा। लेदर, गारमेंट और हैंडीक्राफ्ट उद्योगों से जुड़े निर्यातकों का कहना है कि ट्रंप की यह नीति जितनी भारत के लिए नुकसानदेह दिख रही है, उससे कहीं ज्यादा अमेरिका के लिए आत्मघाती साबित होगी। भारतीय उत्पादों के बिना अमेरिकी बाजार खाली नजर आएंगे और वहां के उपभोक्ताओं को महं...