बरेली, दिसम्बर 29 -- देवरनिया/शेरगढ़। देवरनिया थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि भोपतपुर रोड ढकिया तिराहे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवेश बाबू पुत्र मुकुट बिहारी लाल निवासी ग्राम ढकिया खैरूद्दीन, थाना नवाबगंज बताया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.