धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड सरकार के बजट के बाद राज्य के नगर निकाय भी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट तैयार करने में जुट गए हैं। पिछली बार धनबाद नगर निगम का बजट लगभग 460 करोड़ रुपए का था, इस बार बजट 500 करोड़ से अधिक का होगा। 31 मार्च से पहले धनबाद नगर निगम बजट तैयार कर राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज देगा। धनबाद नगर निगम इस बार बजट में लगभग 10-15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगा। इसमें राजस्व वसूली का लक्ष्य को भी बढ़ाया जाएगा। पिछली बार यह 92 करोड़ था, इस बार 100 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा जाएगा। वहीं इस बार बजट में आंतरिक स्रोत से टैक्स वसूली पर जोर रहेगा, जिसमें यूजर चार्ज वसूली में इस बार नगर निगम जोर लगाने वाला है। हालांकि बजट में कई केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले अनुदान को निगम ...