देहरादून, फरवरी 3 -- Uttarakhand Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। खासकर पर्वतीय जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतरा मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी ...