गाजीपुर, जनवरी 1 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर ट्रिपल मर्डर मामले में वांछित 50-50 हजार के इनामी दो आरोपियों की पुलिस से बुधवार की देर रात ग्राम भटपुरवा में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैर में तो दूसरे बदमाश के एक पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। उनके पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। सीओ जमानियां अनिल कुमार ने बताया कि गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गहमर ट्रिपल मर्डर में वांछित कुछ अभियुक्त ग्राम भटपुरवा स्थित एक बगीचे में मौजूद हैं और कर्मनाशा नदी के रास्ते बिहार भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस ट...