बरेली, दिसम्बर 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) शहरी क्षेत्र के 50 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी है। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से गैस का बकाया बिल जमा नहीं किया है। इन पर करीबन 10 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। सबसे पहले इनके कनेक्शन काटे जाएंगे। सीयूजीएल की टीमों के लगातार अपील करने बावजूद कई उपभोक्ता बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। विभाग ने निर्णय लिया है कि पहले उपभोक्ताओं के पीएनजी कनेक्शन काटे जाएंगे और साथ ही संबंधित न्यायालय में बकाया वसूली के लिए वाद भी दायर किए जाएंगे। भुगतान न किए जाने की स्थिति में नियमानुसार न्यायालय के माध्यम से बकायेदार उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक हैं बकायेदार शहर के जोगीनवादा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.