बोकारो, फरवरी 2 -- बोकारो स्टील प्लांट में विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त होने पर इसके लिए पिछले कई माह से बोकारो वेलफेयर सिविल सोसायटी के तत्वावधान में अभियान चला रहे कुमार अमित ने खुशी ज़ाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सिविल सोसाइटी की ओर से सेक्टर 2 अम्बे गार्डन में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कुमार अमित ने बताया कि पिछले सात माह से जारी इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग के लगभग पचास हज़ार लोगों ने बीएसएल विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। इसके अलावे अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, झारखण्ड के राज्यपाल, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्रियों, अनेक सांसदों सहित सरकार के अनेक अधिकारियों से मिल कर स्थगित विस्तारीकरण को प्रारंभ करने हेतु आवश्यक पहल करने क...