अररिया, अक्टूबर 14 -- अररिया,निज संवाददाता जिले के जोकीहाट स्थित नाज फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप लूट कांड में लूट में शामिल गिरफ्तार अपराधी के घर से 50 हजार जाली नोट बरामदगी मामले में एसपी ने एसआईटी का गठन किया है।एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि अपराधी के घर से 50 हजार जाली नोट बरामद होना गंभीर मामला है।जाली नोट बरामदगी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अररिया सुशील कुमार के नेतृत्व में थानेदार जोकिहाट, थानेदार महलगांव और डीआईयू सदस्यों के साथ एसआईटी टीम गठित कर दी गयी है।एसआईटी बरामद नकली नोट के बैकवर्ड लिंकेज, रैकेट में शामिल लोगो के सम्बन्ध में छानबीन करेगी। जल्द ही नकली नोट के कारोबार में संलिप्त लोगो को गिरफ्तार किया जायेगा।एसपी की माने तो बरामद नकली नोट में किसी बड़े रैकेट के होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।इस लिए नकली नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.