जौनपुर, जनवरी 8 -- जौनपुर, संवाददाता। फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसटीएफ ने मंगलवार को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित डमरूआ गांव का निवासी है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, किदवई नगर थाना क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी सुरजीत कुमार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने भाई दिलीप राय बलवानी और भाभी रीता राय के साथ मिलकर लोगों को कानपुर एवं अन्य शहरों में कॉमर्शिल अथवा आवासीय फ्लैट तथा प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। इनके द्वारा वर्ष-2021 में भगवती प्रसाद मिश्र निवासी कानुपर को कानपुर में कामर्शियल फ्लैट दिलाने की बात तय की गई थी। जिस पर आवेदक ने अपने बैंक खाते एवं अपने अन्य रिश्तेदारों के बैंक खा...