फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जिला रजिस्ट्रार, फमर्स एंड सोसायटीज़ के सहायक राजीव गुप्ता को बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी ने ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने विभाग के कार्यालय में चल रहे रिश्वत के खेल का खुलासा किया है। ब्यूरो की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। ब्यूरो टीम ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दिया है। बात दें कि मंगलवार दोपहर बाद ब्यूरो की टीम ने विभाग के सहायक राजीव गुप्ता को 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पीड़ित से ढाई लाख रुपये की रिश्वत की...