देवघर, मार्च 17 -- मधुपुर। लखनुआ गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी की ससुराल वालों ने 50 हजार की मांग पूरा नहीं होने पर हत्या कर दी। घटना के बाद से पति संदीप नापित, ससुर तुलसी नापित, सास पुतुल देवी फरार हैं। मृतका को एक 4 साल और एक दो साल का बच्चा है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता सोनारायठाढ़ी बिंझा गांव निवासी दुखन नापित ने पुलिस को बताया कि गत 11 मार्च को मृतका के देवर की शादी थी । शादी में अपनी बेटी के घर लखनुआ आए थे। उस समय उसकी बेटी पूनम ने कहा था कि पिताजी उसका पति पैसे की मांग को लेकर जानवर की तरह मारपीट करता है। पिता दमाद व समधी को समझा बुझाकर कर घर चले गए थे। होली के दिन 14 मार्च को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है । सूचना पर अनुमंडल अस्पताल गए तो देखा कि उनकी बेटी के गले में गोबर का निशान है और मुंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.