बागपत, जून 11 -- दोहरे हत्याकांड की पेशी के दौरान कचहरी से भागने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश ने पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को बागपत न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया। जिसके बाद न्यायाधीश ने उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि गत आठ जून को ही फरार बदमाश पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दो अगस्त 2024 को चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप निवासी नवीपुर जिला गाजियाबाद की गांव जंगल में एक किसान के नलकूप पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक कुलदीप के भाई ने चांदीनगर थाने पर घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने हर्ष, गौतम, हरेंद्र, प्रदीप उर्फ सोनू, सुमित उर्फ डब्बा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दोहरे हत्याकांड के बाद हरियाणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.