मऊ, दिसम्बर 23 -- मऊ, संवाददाता। दोहरे हत्याकांड में शामिल राबिन सिंह के सहयोगी और 50 हजार इनामिया आफिक को पुलिस टीम ने सोमवार को दीवानी गेट के बाहर कोर्ट में जाते समय दबोच लिया। पुलिस टीम राबिन सिंह के सहयोगी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस टीम आरोपी की काफी दिनों से तलाश में थी, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को कोर्ट के सामने से हिरासत में लेते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होता रहा। पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। समीर हत्याकांड में आरोपी और दोहरे हत्याकांड में शामिल राबिन सिंह का आफिक सहयोगी है। समीर की मौत के मामले में मृतक के भाई ने थाना रामपुर में तहरीर देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना रामपुर म...