लखनऊ, दिसम्बर 23 -- हत्या और डकैटी समेत नौ मुकदमे हैं दर्ज आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और बाइक बरामद एसओजी और सिधौली पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई सीतापुर, संवाददाता। एसओजी और सिधौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार तड़के मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से बाइक, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस व करीब दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के मुखबिर की सूचना पर एसओजी और सिधौली पुलिस टीम बाड़ी स्थित कोनी घाट पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक आता दिखा। पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। तभी बाइक बाइक...