मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी गांजा तस्कर को शुक्रवार लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर अंबेडकर नगर निवासी मुख्य सरगना है। बीते नवंबर माह से इनामी फरार चल रहा था। पुलिस दो तस्कर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने 11 नवंबर 2025 में एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से कार में 69 किग्रा गांजा बरामद हुआ था। जबकि अन्य तस्कर मौका पाकर भाग निकले थे। पुलिस फरार तस्करों की तलाश कर रही थी। एसपी की ओर से फरार तस्कर संदीप वर्मा निवासी जौनापुर सिकन्दरपुर थाना सम्मनपुर जिला अम्बेडकरनगर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। संदीप गांजा तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना है। पुलिस को लोकेशन मिली कि इनामी तस्कर लखनऊ में छुपा है। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.