बेगुसराय, फरवरी 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के तहत चकमुजफ्फर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 50 स्कूली बच्चे मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर नालंदा, पावापुरी एवं राजगीर के लिए रवाना हुए। इस शैक्षणिक यात्रा को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इन्दु कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय परिसर से रवाना होते ही बच्चों के चेहरों पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को देखने एवं जानने की उत्सुकता साफ झलक रही थी। शिक्षक कन्हैया कुमार ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने प्रांत के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। इससे बच्चे विद्यालय की चहारदीवारी से बाहर निकलकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे परिभ्रमण से बच्चों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.