पिथौरागढ़, मार्च 20 -- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज 50 से अधिक शिकायतें वाले विभाग को डीएम ने अपनी कार्यशैली में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित लॉगिन करने, विभाग संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर त्वरित निस्तारण करने को कहा। डीएम ने पुलिस विभाग की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विभाग भी इसी प्रकार जन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कोषागार विभाग को 90फीसदी जीपीएफ निकालने के बाद शेष 10प्रतिशत जीपीएफ पेमेंट लंबित होने की सूची तीन दिनों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.