सोनभद्र, फरवरी 4 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। नगवां ब्लाक के ससनई बीपैक्स से 50 साल के इंतजार के बाद उर्वरक वितरण शुरु कर दिया गया है। इससे सुदूर दुर्गम क्षेत्र के किसानों को सहूयिलत मिलेगी। बताया जाता है कि 1976 में स्थापित ससनई बीपैक्स में आज तक उर्वरक वितरण नही शुरू हो सका था। बार बार के प्रयासों के बाद भी वही ढाक के तीन पात रहे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस दिशा में ससनई को सक्रिय करने के लिए विशेष प्रयास किए गये। क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से सक्रियता बढ़ी तथा 200 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम 2024 में बनकर पूर्ण हुआ। जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के चेयरमैन डाक्टर जगदीश सिंह पटेल ने किसानों की मांग का संज्ञान लिया। इसके तुरंत बाद समिति का लाइसेंस, पैनकार्ड व ऋण सीमा तैयार कराई गई। सहकारिता विभाग ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.