शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- हथौड़ा बुजुर्ग में 50 शैय्या युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय निर्माण को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द पूर्ण कराएं जाने, ब्लाकों में प्रत्येक सप्ताह योग शिविर आयोजित किए जाने सहित अन्य बिंदुओं पर सीडीओ डा. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की गई। वर्तमान में किराएं या जर्जर भवनों में संचालित आयुर्वेदिक, यूनानी व होम्योपैथिक चिकित्सालयों के लिए स्थायी भवन निर्माण को भूमि चिन्हांकन एवं अधिग्रहण स्थिति की भी समीक्षा सीडीओ ने की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ब्लआकों में प्रत्येक सप्ताह ब्लाक दिवस पर योग शिविरों का आयोजन किया जाए। यह शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत अंशकालिक योग प्रशिक्षकों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। उक्त शिविरों के सफल आयोजन को योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता को नोडल अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.