सोनभद्र, जनवरी 14 -- घोरावल। यूको बैंक शाखा घोरावल ने बुधवार को मकर संक्रांति पर्व पर 50 वृद्ध एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बैंक द्वारा बैंकिंग कार्यों के साथ ही साथ जनकल्याण कारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूको बैंक समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहानुभूतपूर्वक सहयोग करने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर सहायक प्रबंधक प्रवीण कुमार, अरुण कुमार चौबे, राजेश कुमार, मुनचुन, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...