श्रावस्ती, जनवरी 9 -- श्रावस्ती। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन चालक वाहन चलाते समय अगर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। इससे दुर्घटना नहीं होगी। वहीं यात्री मालकर अधिकारी महेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में प्रेशर हॉर्न, हूटर लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 वाहनों की जांच की गई। जिसमें नियमों का उल्लंघन करते मिले 11 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने वाहन चालकों को प्रेशर हॉर्न, हूटर व शीशे पर काली फिल्म न लगाकर वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...