हरदोई, जनवरी 15 -- संडीला। संडीला तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैया लाल मेहरोत्रा को 50 वर्ष वकालत पूरी होने पर सम्मानित किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष रईस अंसारी और डॉ. सुधीर मिश्रा ने कन्हैया लाल के योगदान और सरल स्वभाव की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अभिषेक दीक्षित ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता मेराजुल हसन, राजेंद्र दीक्षित, इकबाल चौधरी, नवल किशोर, महेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह गांधी, अनुराग अस्थाना सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...