जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- मेहन्दीया, निज संवाददाता मेहन्दीया पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के सुखदेव बिगहा सोहसा एवं इसमाइलपुर ग्राम से 50 लिटर देशी शराब बरामद की। इस दरमयान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान संजय चौधरी ग्राम ग्राम- रहथुआ,थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर के रूप में की गई है। वह अपने ससुराल सुखदेव बिगहा में रहकर शराब का कारोबार करता था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई और उसे 30 लीटर देशी शराब के साथ सुखदेव बिगहा से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी बरामदगी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर ग्राम से हुई।इस्माइलपुर ग्राम निवासी विपिन चंद्रवंशी के यहां शराब होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मेहंदीया पुलिस ने इनके घर में छापेमारी की, जहां से 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई। हालांकि विपिन चंद्रवंशी इस दरम्यान भागने में सफल रहा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.