शामली, फरवरी 9 -- पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 लाख से अधिक की स्मैक बरामद हुई। रविवार रात आपरेशन सवेरा के तहत पुलिस टीम मादक पदार्थ तस्करों की तलाश में क्षेत्र में अभियान चलाए हुए थी। इसी दौरान गांव गोगवान जाने वाले खडंजे पर ट्यूबवेल के निकट से एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से 251 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिलाल निवासी गांव गोगवान बताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक ट्रेन द्वारा बरेली से लाता था तथा क्षेत्र में सप्लाई करता था। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...