समस्तीपुर, मई 8 -- समस्तीपुर, निप्र। नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट स्थित एक व्यवसायी के मकान से बीते 26 अप्रैल को करीब 50 लाख के आभूषण और नगद चोरी मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को उठाया है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। सूत्रों की मानें तो नगर थाना क्षेत्र के ही गुदरी बाजार से पुलिस ने संदिग्ध दो पुरूष और तीन महिला को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि उनके पास से आभूषण व नगद भी बरामद किये गये है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। पीड़ित व्यवसायी इन्द्रदेव गुप्ता के पुत्र रवि कुमार गुप्ता ने इसको लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बीते करीब दो महीने से अपने माता-पिता के इलाज के लिए मुंबई में रह रहा था। इसी बीच उसके घर में चोरी हो गई थी। चोरी की सूचना आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.