अररिया, दिसम्बर 27 -- अररिया,निज संवाददाता जिले की अररिया आरएस पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हड़ियाबाड़ा के समीप फोरलेन पर एक ट्रक को रोककर चैकिंग की तो उसमें करीब तीन क्विंटल 14 किलोग्राम गांजा निकला। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम की गयी। गांजा तस्कर यह माल अररिया के रास्ते दिल्ली एनसीआर ले जा रहे थे। पुलिस को ट्रक में फल के खाली कैरेट के नीचे गांजा का बोरी मिला, इसमें लाखों का गांजा भरा पड़ा था। पुलिस गांजे की खेप जब्त कर तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है।अररिया आरएस पुलिस ने यह कार्यवाई एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में की।एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गांजे की बड़ी खेप सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक संख्या यूपी 14 एलटी 9262 को हड़ियाबाड़ा के पास रोककर जांच की तो सभी अचंभित रह गए। ट्रक में फल के खाली क...