बांका, दिसम्बर 15 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से रविवार को कटोरिया प्रखंड के मनियां पंचायत अंतर्गत मानियां गांव में 50 मेटल आर्ट (चांदी मछली) कारीगरों के बीच उन्नत टूलकिट्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट, स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हस्तशिल्प सेवा केंद्र, पटना के कारपेट प्रशिक्षण पदाधिकारी (सीटीओ) अमित कुमार मिश्रा एवं ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के प्रबंधन्यासी सुनील कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सीटीओ अमित कुमार मिश्रा ने कारीगरों को कहा कि विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार कारीगरों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्नत टूलकिट्स उपलब्ध करा...