अररिया, मई 9 -- कटिहार, निज संवाददाता। स्थानीय अंबेडकर कॉलोनी में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संस्थापक के जन्मदिन पर चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व में महिलाओं के बीच हाइजीन किट का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि रेडक्रॉस के संस्थापक के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पर सेवा कार्य किया जाता है। उन्होंने किट के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाओं को सफाई के प्रति जागरूक करना है। स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। अध्यक्ष ने महिलाओं को स्वास्थ्य टिप्स भी दिए। गर्मी में लू से बचने के उपाय और लू लगने के बाद सावधानी के संबंध में भी जानकारी दी। पूर्व चेयरमैन अनिल चमडिया ने कहा कि आज समाज की अंतिम पंक्ति पर जीवन बसर करनेवाली लगभग 50 महिलाओं के बीच हाइजीन किट का वितरण किया गया। कोषाध्यक्ष पंकज पू...