सिमडेगा, दिसम्बर 19 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के समसेरा में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी के निर्देश आयुष ग्राम कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ मरीनमय ससमल द्वारा जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, गठिया, मांसपेशी, पीठ व गर्दन दर्द, खुजली सहित विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त 50 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। मौके पर योग प्रशिक्षक सुरज सिंह आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...