बरेली, मार्च 8 -- महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर कई अभियान और कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाई जा रहे हैं। इसके बाद भी महिलाओं में कई बीमारियों की समस्या लगातार बनी हुई है। खासकर हीमोग्लोबिन की कमी के चलते गर्भवतियों में होने वाली जटिलता एक बड़ी समस्या है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से होने वाली स्क्रीनिंग बताती है कि गांव की तुलना में शहर की महिलाओं की खून की कमी की समस्या अधिक है। जिला अस्पताल में आने वाली करीब 50 फीसदी गर्भवतियों में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम है। इसमें 12 फीसदी महिलाएं गंभीर एनीमिया से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए काउंसलिंग और नियमित औषधियां का वितरण भी करता है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भारती सरन का कहना है कि गर्भवती महिलाओं में खून की कमी सबसे आम परेशानी है। इसके चलते कई बार गर्भावस्था में जटिलता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.