बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, निज संवाददाता जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से आवंटित बजट की लगभग 50 प्रतिशत धनराशि खर्च न किए जाने का मामला विधानसभा में गूंज उठा। जैसे ही यह मुद्दा सदन में उठा, विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद विकास कार्यों को समय से शुरू नहीं किया गया, जिससे कई सड़क परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं और जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कप्तानगंज क्षेत्र के विधायक कविन्द्र चौधरी ने यह विषय प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बजट में भारी-भरकम आवंटन तो कर दिया जाता है, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और आधी से अधिक धनराशि जमीन पर खर्च ही नहीं हो पाई है। उन्होंने इसे बजट प्रबंधन की बड़ी कमजोरी बताते हुए कहा कि जब पैसा समय पर खर्च नहीं होगा तो विकास कार्य कैसे आगे बढ़ेंगे। विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.