वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। घुंघरानी गली (बांसफाटक) स्थित हिंदू सेवा सदन में 50 प्रतिशत छूट पर सर्जरी कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब जरूरतमंद मरीज 28 फरवरी तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत गॉल ब्लैडर, हर्निया, अपेंडिक्स, हाइड्रोसील, स्टोन सहित अन्य बीमारियों की सर्जरी की जा रही है। चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार, पिछले 15 दिनों से चल रहे विशेष अभियान के दौरान अब तक 45 मरीजों की सफल सर्जरी की जा चुकी है। यह जानकारी चिकित्सालय के प्रबंध निदेशक राजेंद्र मोहन साह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...