मथुरा, दिसम्बर 17 -- क्षेत्र में करीब 50 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे एक बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने वाले युवक की चहुंओर सराहना हो रही है। कुएं में गिरे बिल्ली के बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी और वह लगातार बाहर निकलने के लिए परेशान था। उसकी आवाज पर पहुंचे सहकारी संघ छटीकरा के पूर्व डायरेक्टर ठाकुर विष्णु पहलवान एवं सागर वैष्णव ने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 के पुलिसकर्मी रोहित कुमार संसाधनों के अभाव में रेस्क्यू नहीं कर सके, तभी गांव के किशन सिंह जाटव ने साहस का परिचय देकर कुएं में उतरने का निर्णय लिया। उसने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी से कुएं में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकलते ही बिल्ली का बच्चा स्वस्थ अवस्था में इधर-उधर दौड़ता हुआ भाग गया। इसे देखकर सभी ने किशन सिंह की सराह...