धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निगम बोर्ड के गठन के 15 साल जून महीने में पूरे हो जाएंगे। नगर निगम के मूल काम में शामिल जलापूर्ति की व्यवस्था में यह फिसड्डी साबित हो रहा है। शहर के 50 प्रतिशत घरों में भी सरकारी नल का पानी नहीं पहुंच पाया। शहर में एक हजार करोड़ की योजनाएं चल रही हैं लेकिन पानी के लिए धनबाद तरस रहा है। योजनाओं की धीमी गति की वजह से शहर को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अगले महीने से गर्मी का असर बढ़ते ही पानी की समस्या हर मोहल्ले से आने लगेगी। सबसे अधिक परेशानी झरिया, कतरास और छाताटांड़ अंचल से आएगी। इन इलाकों में नगर निगम 20 प्रतिशत घरों में भी पानी नहीं पहुंचा पाया। पिछले 8-10 साल से चल रही योजनाएं अगर समय पर पूरी हो जातीं तो धनबाद में पानी संकट नहीं होता। नगर निगम और झमाडा को मिलाकर लगभग 50 हजार वाटर कनेक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.