सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- सीतामढ़ी। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में गुरुवार को संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। जिला नियोजन अधिकारी मुकुंद माधव की अध्यक्षता में आयोजित जॉब कैंप में नियोक्ता कंपनी आईआईएफएल समस्ता फिनांस लि. द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप ऑफीसर के 50 पदों के लिए चयन की प्रक्रिया की गई। मौके पर नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधि शिव चंद्र साह ने जॉब कैंप में आए बेरोजगार युवाओं को कंपनी में रोजगार के अवसर व कार्य की प्रकृति, प्रशिक्षण, कार्यस्थल, वेतन भत्ते व कंपनी के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जॉब कैंप में उपस्थित अभ्यर्थियों में से 16 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा कराया। मौके पर नियोजक कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साथ ही आवश्यक औपचारिकता के बाद 50 पदों के विरुद्ध मात...