गाजीपुर, फरवरी 17 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बीआरसी प्रांगण में सोमवार को हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 निपुण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य तभी संभव है जब आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, शिक्षक और अभिभावक मिलकर उनके शैक्षिक, नैतिक और सामाजिक विकास के लिए कार्य करें। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता, नाटक और समूह गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आंगनबाड़ी के दो और कक्षा एक, दो और तीन से तीन-तीन बच्चों सहित कुल 50 निपुण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने नई शिक्षा नीतियों, बाल सुरक्षा, पोषण और नियमित उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्ययक्रम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.