बलरामपुर, जनवरी 4 -- बलरामपुर,संवाददाता। कस्बे की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार लग रहे जाम को लेकर प्रशासन ने रविवार को अभियान चलाया। एसडीएम अभय सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह एवं ईओ राजमणि वर्मा की मौजूदगी में श्यामप्रसाद मुखर्जी चौराहे से आंबेडकर चौराहे तक करीब 50 से अधिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। ईओ ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानों के बाहर फैला सामान, ठेले, गुमटी, तख्त, अवैध शेड और अस्थायी निर्माण हटाए गए। कार्रवाई शुरू होने से पहले माइक के जरिए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई, इसके बाद नगर पालिका कर्मियों और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया। एसडीएम ने बताया कि नगर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.