सोनभद्र, जून 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल के तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। इस सीजन में करीब 50 दिन बाद शनिवार को न्यूनतम पारा चढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। तापमान चढ़ने से पशु-पक्षी के साथ ही आम जनजीवन बेहाल हो गया है। बिजली गुल होने के साथ ही लोग पसीने से तर बतर हो जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती भीषण गर्मी में कोढ़ में खाज का काम कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि गुरुवार को अधिकत पारा 40.2 एवं न्यूनतम पारा 29.8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.