हजारीबाग, जुलाई 14 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंदखारो निवासी प्रवासी श्रमिक धनंजय महतो 32वर्ष पिता बैजनाथ महतो का शव करीब 50 दिनों बाद पैतृक गांव पहुंचा। हवाई जहाज से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शव को एंबुलेंस से बंदखारो लाया गया। शव लाने के लिए रांची सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली, नारायण महतो, खिरोधर महतो तथा डुमरचंद महतो गए थे। शव के पहुंचते हीं परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। धनंजय के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बता दें कि धनंजय महतो की मौत बीते 24 मई को सऊदी अरब में काम के दौरान छत से गिरकर हो गई थी। वे करीब एक वर्ष पूर्व कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां एलएंडटी कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन में हेल्पर के रूप में काम कर रहे थे। अपने आवास की बालकनी में मोबाइल पर बात करने के दौरान चक्कर खाकर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.