मुंगेर, जनवरी 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ठंड में कनकनी बढ़ते ही गरीब, असहाय व निर्धन परिवार सदस्यों का जीना मुहाल हो गया है। सरकारी स्तर से इन गरीबों के बीच बेशक, कंबल व अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। लेकिन स्वंय सेवी संगठनों सहित समाजसेवियों ने कंबल वितरण कर थोड़ी बहुत राहत पहुंचाने का कार्य जारी रखा है। इसी कड़ी में रविवार को आर्य समाज जमालपुर की ओर से करीब 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण समारोहपूर्वक किया गया। समारोह के पूर्व आर्य समाजियों ने हवन-पूजन, यज्ञ और प्रवचन आदि कार्यक्रम आयोजित की। यजमान के रूप में डॉ. भरत लाल और यज्ञ ब्रह्मा के रूप में ओम प्रकाश सिन्हा थे। मौके पर ओम प्रकाश आर्य, हरिनंदन आर्य, राजेंद्र विश्वकर्मा, ऋषिदेव आर्य, रियांशु, आनंद आर्य, अखिल रंजन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...